
Vivo T5 Pro 5G
Vivo अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस डिवाइस के कई अहम फीचर्स कन्फर्म कर दिए हैं। यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ आएगा, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक पावरफुल विकल्प बन सकता है।
Vivo T5 Pro 5G में 1.5K रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक होगी, जिससे तेज धूप में भी बेहतर विजिबिलिटी मिलेगी। इसके अलावा, डिस्प्ले SGS लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन के साथ आएगा, जो आंखों के लिए ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह फोन 9,020mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा, जिसमें चौथी जनरेशन की सिलिकॉन एनोड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पांच साल तक अच्छी हेल्थ बनाए रख सकती है। बैटरी लाइफ की बात करें तो यह एक बार चार्ज करने पर 37 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 90 घंटे तक म्यूजिक और 12 घंटे से ज्यादा गेमिंग का सपोर्ट दे सकती है।
चार्जिंग के मामले में यह फोन 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा, जो बैटरी को 1% से 50% तक सिर्फ 37 मिनट में चार्ज कर सकता है। इसके साथ ही इसमें बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
फोटोग्राफी के लिए Vivo T5 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा शामिल होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। खास बात यह है कि फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे।
डिवाइस की मजबूती की बात करें तो इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा। साथ ही, इसे मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिला है, जो इसकी ड्यूरेबिलिटी को और बढ़ाता है।
Vivo T5 Pro 5G को Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा और यह Cosmic Black और Glacier Blue कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। कुल मिलाकर, यह स्मार्टफोन बैटरी, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के मामले में एक ऑलराउंडर पैकेज के रूप में सामने आ रहा है।
Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE का भारत में लॉन्च 6 मई को होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले…
Honor 600 Pro और Honor 600 को वैश्विक बाजार में लॉन्च किया गया है। दोनों फोन 7,000mAh बैटरी, 200-मेगापिक्सल कैमरा…
Oppo Find X9s को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसमें Dimensity 9500s प्रोसेसर, 50MP Hasselblad कैमरा और 7,025mAh…
Motorola Edge 70 Pro भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 6.8-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 8500 Extreme चिपसेट, 50MP…
OPPO Find X9 Ultra को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC, दो 200MP…
फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नया खिलाड़ी जुड़ गया है। Huawei ने अपना पहला वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन Huawei Pura X Max…