
Motorola Edge 70 Pro
Highlights
Motorola ने भारत में अपनी Edge सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया Motorola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन प्रीमियम डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस कैमरा फीचर्स के साथ आता है।
फोन में 6.8-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 10-बिट कलर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह डिस्प्ले 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है।
Motorola Edge 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है।
फोन में 4600mm² का VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग या हैवी यूज़ के दौरान हीटिंग कंट्रोल रहती है।
यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है और कंपनी ने इसमें 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYTIA-710 प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
डिजाइन की बात करें तो फोन में मेटल फ्रेम और स्लिम 6.99mm बॉडी दी गई है। यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। साथ ही इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिलती है।
Motorola Edge 70 Pro में 6500mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर्स, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, NFC और कई 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।
Motorola Edge 70 Pro की कीमत भारत में 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 38,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है।
यह स्मार्टफोन 29 अप्रैल से Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
ऑफर्स की बात करें तो HDFC और ICICI बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट या एक्सचेंज ऑफर का विकल्प भी दिया जा रहा है।
फोन PANTONE Lily White, PANTONE Tea और PANTONE Titan कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।
Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE का भारत में लॉन्च 6 मई को होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले…
Honor 600 Pro और Honor 600 को वैश्विक बाजार में लॉन्च किया गया है। दोनों फोन 7,000mAh बैटरी, 200-मेगापिक्सल कैमरा…
Oppo Find X9s को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसमें Dimensity 9500s प्रोसेसर, 50MP Hasselblad कैमरा और 7,025mAh…
OPPO Find X9 Ultra को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC, दो 200MP…
फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नया खिलाड़ी जुड़ गया है। Huawei ने अपना पहला वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन Huawei Pura X Max…
प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बार फिर बड़ा लॉन्च होने जा रहा है। Oppo अपना नया फ्लैगशिप OPPO Find X9s…