भारत में स्मार्टफोन खरीदना अब थोड़ा और महंगा हो सकता है। Vivo ने अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने Vivo T5x, Vivo V70 सीरीज और Y सीरीज के कुछ मॉडल्स के दाम बढ़ाए हैं। यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब इंडस्ट्री में दूसरे ब्रांड्स भी इसी तरह के प्राइस हाइक लागू कर रहे हैं।
हालांकि कंपनी ने इस बढ़ोतरी की आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन आमतौर पर ऐसे फैसले बढ़ती कंपोनेंट कॉस्ट, करेंसी फ्लक्चुएशन और सप्लाई चेन से जुड़े दबाव के कारण लिए जाते हैं। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में स्मार्टफोन्स की कीमतें और बढ़ सकती हैं।
Vivo स्मार्टफोन्स की कीमतों में ₹4,000 तक की बढ़ोतरी
टिप्स्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) के मुताबिक, नई कीमतें 21 अप्रैल से लागू हो चुकी हैं। बढ़ोतरी ₹1,000 से लेकर ₹4,000 तक की गई है और ये अपडेट Vivo इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर भी दिखाई दे रहे हैं।
Vivo T5x की नई कीमत
Vivo T5x के सभी वेरिएंट्स पर ₹4,000 की सीधी बढ़ोतरी हुई है।
- 6GB + 128GB: अब ₹22,999 (पहले ₹18,999)
- 8GB + 128GB: अब ₹24,999
- 8GB + 256GB: अब ₹26,999
Vivo V70 और V70 Elite के दाम बढ़े
Vivo V70 Elite का 8GB + 256GB वेरिएंट अब ₹55,999 (पहले ₹51,999) में मिलेगा, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट ₹59,999 का हो गया है।
वहीं Vivo V70 के दोनों वेरिएंट्स पर ₹4,000 की बढ़ोतरी हुई है:
- 8GB + 256GB: ₹49,999 (पहले ₹45,999)
- 12GB + 256GB: ₹53,999 (पहले ₹49,999)
Y सीरीज भी नहीं बची
Y सीरीज के कई मॉडल्स की कीमतों में भी बदलाव किया गया है।
Vivo Y400
- 8GB + 128GB: ₹28,999 (पहले ₹25,999)
- 8GB + 256GB: ₹31,999 (पहले ₹27,999)
Vivo Y51 Pro
- 8GB + 128GB: ₹27,999 (पहले ₹24,999)
- 8GB + 256GB: ₹30,999 (पहले ₹27,999)
Vivo Y31 5G
- 4GB + 128GB: ₹19,999 (पहले ₹18,999)
- 6GB + 128GB: ₹23,999 (पहले ₹20,999)
- 6GB + 256GB: ₹26,999
आगे और बढ़ सकती हैं कीमतें
एक अन्य टिप्स्टर संजू चौधरी का कहना है कि Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन्स की कीमत जल्द ही ₹50,000 के ऊपर जा सकती है। इसके अलावा, आने वाले समय में अलग-अलग सेगमेंट में स्मार्टफोन की कीमतें और बढ़ने की संभावना भी जताई गई है।
फिलहाल Vivo की ओर से इस प्राइस हाइक पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जैसे ही कंपनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया मिलती है, इस खबर को अपडेट किया जाएगा।

