
Vivo X300 Pro
Vivo कथित तौर पर अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज, Vivo X500 लाइनअप, पर काम कर रहा है। यह सीरीज इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है। हालिया लीक में इस अपकमिंग सीरीज से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनमें डिस्प्ले, कैमरा और परफॉर्मेंस अपग्रेड शामिल हैं।
टिपस्टर के अनुसार, Vivo X500 सीरीज को 6.4 इंच और 6.9 इंच जैसे अलग-अलग डिस्प्ले साइज में पेश किया जा सकता है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड, प्रो और टॉप-एंड Pro Max वेरिएंट शामिल होने की उम्मीद है। खासतौर पर Pro Max मॉडल में प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
Vivo X500 Pro Max को कैमरा-फोकस्ड फ्लैगशिप के तौर पर पेश किया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की बात कही जा रही है, जो LOFIC (Lateral Overflow Integration Capacitor) टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है। यह तकनीक तेज रोशनी में अतिरिक्त चार्ज को नियंत्रित करने में मदद करती है, जिससे बेहतर डायनामिक रेंज और कम ओवरएक्सपोजर मिलता है।
इसके अलावा, फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है, जो लंबी दूरी तक बेहतर जूम क्षमता प्रदान कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी शामिल हो सकता है, जिससे कलर रिप्रोडक्शन और व्हाइट बैलेंस की सटीकता बेहतर हो सकती है।
कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर भी शामिल होने की संभावना है।
परफॉर्मेंस के लिए Vivo X500 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो लंबा बैकअप देने में सक्षम हो सकती है।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 2K रेजोल्यूशन वाला LTPO फ्लैट पैनल दिया जा सकता है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की संभावना है।
Vivo X500 सीरीज को इस साल सितंबर में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, और ग्लोबल लॉन्च से जुड़ी जानकारी भी सामने नहीं आई है।
Oppo Reno 16 और Reno 16 Pro का टीजर जारी, डिजाइन से उठा पर्दा। जानें संभावित स्पेसिफिकेशंस, 200MP कैमरा, 7000mAh…
Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और संभावित कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। जानें…
Oppo F33 5G भारत में Rs. 31,999 की शुरुआती कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। जानें इसकी…
Air Cooler vs Portable AC: भीषण गर्मी में कौन सा कूलिंग ऑप्शन बेहतर है? यहां समझें दोनों के फायदे, नुकसान…
Vivo Y500s चीन में लॉन्च हो गया है। इसमें 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी OpenAI अब स्मार्टफोन बाजार में बड़ी एंट्री की तैयारी कर…