
OnePlus Ace 6 Ultra
OnePlus अपनी Ace सीरीज का विस्तार करने के लिए तैयार है। कंपनी 28 अप्रैल को चीन में OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन China Telecom सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो गया है, जिससे इसके डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और वेरिएंट्स से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।
यह डिवाइस Ace 6 और Ace 6T के बाद इस लाइनअप का तीसरा मॉडल होगा।
लीक के अनुसार, OnePlus Ace 6 Ultra में 6.78-इंच का फ्लैट LTPS BOE डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। यह हाई रिफ्रेश रेट खासतौर पर लो-लेटेंसी गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया बताया जा रहा है। इसमें कस्टम टच कंट्रोल चिप भी मिल सकती है, जिससे गेमिंग अनुभव बेहतर हो सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जिसे MT6993 मॉडल नंबर के साथ लिस्टिंग में देखा गया है। यह डिवाइस कई स्टोरेज वेरिएंट्स में आ सकता है, जिनमें 12GB + 256GB, 16GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB शामिल हो सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए OnePlus Ace 6 Ultra में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, रियर साइड पर डुअल कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर (1/1.55-इंच) और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल हो सकता है।
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,600mAh की डुअल-सेल बैटरी हो सकती है, जिसे ब्रांड द्वारा कंफर्म किया गया है। इसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
OnePlus Ace 6 Ultra के Android 16 पर आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलने की संभावना है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
डिवाइस का साइज 162.3 x 77.37 x 8.55mm और वजन लगभग 218 ग्राम बताया गया है। इसमें मेटल मिडिल फ्रेम के साथ ग्लास फाइबर या ग्लास बैक पैनल मिल सकता है।
फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जो इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनाएगी। इसके अलावा इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, लो-लेटेंसी गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन और डेडिकेटेड गेमिंग कंट्रोलर एक्सेसरी का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
OnePlus Ace 6 Ultra को 28 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कीमत और उपलब्धता की घोषणा लॉन्च इवेंट के दौरान की जा सकती है।
Oppo Reno 16 और Reno 16 Pro का टीजर जारी, डिजाइन से उठा पर्दा। जानें संभावित स्पेसिफिकेशंस, 200MP कैमरा, 7000mAh…
Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और संभावित कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। जानें…
Oppo F33 5G भारत में Rs. 31,999 की शुरुआती कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। जानें इसकी…
Air Cooler vs Portable AC: भीषण गर्मी में कौन सा कूलिंग ऑप्शन बेहतर है? यहां समझें दोनों के फायदे, नुकसान…
Vivo Y500s चीन में लॉन्च हो गया है। इसमें 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी OpenAI अब स्मार्टफोन बाजार में बड़ी एंट्री की तैयारी कर…