Huawei Nova 15 Max हुआ ग्लोबल लॉन्च, 8500mAh बैटरी और 120Hz OLED डिस्प्ले से है लैस

Huawei Nova 15 Max को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया गया है। स्मार्टफोन में 8500mAh बैटरी, 120Hz OLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 40W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Huawei Nova 15 Max

Huawei ने अपने नए स्मार्टफोन Huawei Nova 15 Max को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस बड़ी बैटरी, प्रीमियम डिजाइन और बड़े डिस्प्ले के साथ एंट्री करता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जिन्हें लंबे समय तक बैकअप के साथ मल्टीमीडिया और गेमिंग एक्सपीरियंस चाहिए होता है।

Huawei Nova 15 Max में 6.84 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ (2756 × 1272 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिस्प्ले 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट के साथ आता है, जिससे वीडियो और गेमिंग के दौरान बेहतर विजुअल क्वालिटी देखने को मिल सकती है।

डिजाइन की बात करें तो फोन को स्लिम प्रोफाइल के साथ पेश किया गया है। इसकी मोटाई 7.98mm है, जबकि वजन करीब 232 ग्राम बताया गया है। कंपनी इसे Blush Gold, Lake Cyan और Golden Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराएगी।

सॉफ्टवेयर के तौर पर Huawei Nova 15 Max में EMUI 14.2 मिलता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसमें इस्तेमाल किए गए प्रोसेसर की जानकारी साझा नहीं की है। स्टोरेज के लिए डिवाइस में 256GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। वहीं कनेक्टिविटी फीचर्स में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.2, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Ultra Sensing प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। कैमरा सिस्टम AIS इमेज स्टेबलाइजेशन और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इसके जरिए 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि फ्रंट कैमरा भी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Huawei Nova 15 Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8500mAh बैटरी है। फोन में 40W HUAWEI SuperCharge Turbo फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान बेहतर बैकअप देने में सक्षम होगी।

सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में जाइरोस्कोप, कंपास समेत कई जरूरी सेंसर भी मौजूद हैं।

फिलहाल Huawei ने Nova 15 Max की कीमत और सेल डेट का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, कंपनी ने पुष्टि की है कि यह डिवाइस इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में आने वाले दिनों में इसकी कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी सामने आ सकती है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top