OnePlus ने पुष्टि कर दी है कि OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite को भारत में 7 मई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी पहले ही Nord CE6 के फीचर्स साझा कर चुकी है और अब Nord CE6 Lite के भी प्रमुख स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं।
यह लॉन्च इवेंट 7 मई को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देखा जा सकेगा।
OnePlus Nord CE6 Lite के स्पेसिफिकेशन (कंफर्म)
OnePlus Nord CE6 Lite को MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह 4nm फेब्रिकेशन पर आधारित ऑक्टाकोर चिपसेट है, जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 10 लाख से अधिक का AnTuTu स्कोर हासिल कर सकता है।
हीटिंग को कंट्रोल करने के लिए इसमें 5,300mm² VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। साथ ही, कंपनी के अनुसार इस फोन पर कुछ गेम्स 144FPS तक खेले जा सकेंगे।
यह स्मार्टफोन Google AI फीचर्स जैसे Google Gemini और Circle to Search के साथ आएगा।
डिस्प्ले, बैटरी और चार्जिंग
OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72-इंच की फुल HD डिस्प्ले दी जाएगी, जिसमें 1Hz से 120Hz तक का डायनामिक रिफ्रेश रेट मिलेगा।
फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें bypass charging तकनीक भी शामिल है, जो हैवी यूसेज के दौरान बैटरी हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है।
कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 6 साल तक अच्छी हेल्थ बनाए रख सकती है।
कैमरा और बिल्ड
फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord CE6 Lite में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आएगा, जो इसे ज्यादा मजबूत और शॉक-रेसिस्टेंट बनाता है। यह स्मार्टफोन भारत में Vivid Mint और Hyper Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
OnePlus Nord CE6 के स्पेसिफिकेशन (कंफर्म)
OnePlus Nord CE6 को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें 33,000mm² का बड़ा कूलिंग एरिया दिया गया है, साथ ही Touch Reflex चिप भी मौजूद होगी, जो स्मूथ परफॉर्मेंस और बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। इसमें भी 144FPS गेमिंग सपोर्ट मिलेगा।
फोन में 8,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी भी 6 साल तक हेल्दी बनी रहेगी।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जाएगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। इसके अलावा फोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आएगा।
लॉन्च टाइमलाइन
OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite को 7 मई को ग्लोबल इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा और इसे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। कीमत और उपलब्धता की जानकारी लॉन्च के दौरान सामने आएगी।
