Realme अपने नए डिवाइसेज़ लॉन्च करने की तैयारी में नजर आ रहा है। Realme 16T 5G और Realme Watch S5 को हाल ही में मलेशिया के SIRIM सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। इससे पहले पिछले हफ्ते Realme 16T 5G को थाईलैंड के NBTC अथॉरिटी से भी मंजूरी मिल चुकी है, जो इसके जल्द लॉन्च होने की ओर इशारा करता है।
SIRIM डेटाबेस के अनुसार, Realme 16T 5G का मॉडल नंबर RMX5268 है, जबकि Realme Watch S5 का मॉडल नंबर RMW2502 है। हालांकि, इन लिस्टिंग्स में डिवाइसेज़ के स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Realme 16T 5G के संभावित फीचर्स और वेरिएंट्स
हालिया लीक के अनुसार, Realme 16T 5G को कई स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज शामिल हैं।
कलर ऑप्शन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन Starlight Red, Starlight Black और Aurora Green शेड्स में आ सकता है।
यह डिवाइस भारत में भी लॉन्च हो सकता है, क्योंकि इसे हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत Realme 16 से कम होगी, जिसकी शुरुआती कीमत Rs. 31,999 है। ऐसे में Realme 16T 5G की कीमत भारत में लगभग Rs. 25,000 के आसपास हो सकती है।
Realme Watch S5 भी जल्द हो सकता है लॉन्च
Realme Watch S5 को भी SIRIM सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी दोनों डिवाइसेज़ को एक साथ लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टवॉच इससे पहले इंडोनेशिया के SDPPI प्लेटफॉर्म पर भी दिखाई दे चुकी है।
फिलहाल Realme Watch S5 के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह डिवाइस Realme Watch S2 का सक्सेसर होगा, जिसे 2024 में लॉन्च किया गया था। खास बात यह है कि कंपनी ने Watch S3 और Watch S4 नाम को स्किप करते हुए सीधे Watch S5 लॉन्च करने की तैयारी की है।
यह स्मार्टवॉच भारत में भी लॉन्च हो सकती है, क्योंकि इसे BIS सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया है।
लॉन्च टाइमलाइन
फिलहाल Realme ने Realme 16T 5G और Realme Watch S5 की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, अलग-अलग सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर इनकी मौजूदगी से संकेत मिलता है कि इन डिवाइसेज़ को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

