Motorola अपनी अगली फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज़ Razr 2026 को जल्द लॉन्च कर सकती है। एक हालिया रिपोर्ट में इस सीरीज़ की लॉन्च डेट, कीमत और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी इस बार लाइनअप को थोड़ा पहले पेश कर सकती है। Razr 2026 को बेस मॉडल के तौर पर लाया जा सकता है, जबकि Razr+ 2026 ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगा। इसके अलावा Ultra और Fold वेरिएंट भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं।
Motorola Razr 2026 सीरीज़ लॉन्च डेट, कीमत (लीक)
रिपोर्ट के मुताबिक, Motorola Razr 2026 सीरीज़ को 21 मई 2026 को नॉर्थ अमेरिका में लॉन्च किया जा सकता है। लीक जानकारी के अनुसार, Razr 2026 की शुरुआती कीमत $799.99 (लगभग 74,400 रुपये) हो सकती है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगी।
वहीं, Razr+ 2026 की कीमत $1,099.99 (करीब 1,02,300 रुपये) बताई गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दी जा सकती है। टॉप मॉडल Razr Ultra 2026 की कीमत $1,499.99 (लगभग 1,39,500 रुपये) और Razr Fold 2026 की कीमत $1,899.99 (करीब 1,76,800 रुपये) तक जा सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नई सीरीज़ की कीमत में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
डिजाइन और डिस्प्ले
लीक रेंडर्स के अनुसार, Motorola Razr 2026 सीरीज़ में क्लैमशेल फोल्डेबल डिजाइन को बरकरार रखा जाएगा, लेकिन इसमें कुछ छोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Razr 70 Ultra के रेंडर्स में Pantone Cocoa Wood और Orient Blue Alcantara जैसे फिनिश सामने आए हैं।
Razr 2026 और Razr+ 2026 में 6.9 इंच का AMOLED इनर डिस्प्ले मिल सकता है। Razr 2026 में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है, जबकि Razr+ 2026 में 165Hz का स्मूद डिस्प्ले दिया जा सकता है।
प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और स्टोरेज
Motorola Razr 2026 में MediaTek Dimensity 7450X प्रोसेसर मिलने की संभावना है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.60GHz तक हो सकती है। वहीं Razr+ 2026 में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है।
दोनों स्मार्टफोन में LPDDR5X RAM का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। Razr 2026 में UFS 3.1 स्टोरेज दी जा सकती है, जबकि Razr+ 2026 में तेज UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है। ये डिवाइस Android 16 आधारित Hello UI पर काम कर सकते हैं।
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए दोनों मॉडल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें दो 50 मेगापिक्सल सेंसर शामिल हो सकते हैं। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
बैटरी की बात करें तो Razr 2026 में 4,800mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। वहीं Razr+ 2026 में 4,500mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए इन स्मार्टफोन्स में USB Type-C, Bluetooth, NFC और डुअल सिम (eSIM सपोर्ट के साथ) जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। Razr 2026 में Wi-Fi 6 और Razr+ 2026 में Wi-Fi 7 सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। दोनों डिवाइस IP48 रेटिंग के साथ आ सकते हैं, जिससे इन्हें डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस मिलेगा।
साइज और वजन
लीक रिपोर्ट के अनुसार, Motorola Razr 2026 का फोल्डेड साइज 73.99 × 88.08 × 15.85mm और अनफोल्डेड साइज 73.99 × 171.30 × 7.25mm हो सकता है, जबकि इसका वजन करीब 188 ग्राम बताया गया है।
वहीं Razr+ 2026 का फोल्डेड साइज 73.99 × 88.09 × 15.32mm और अनफोल्डेड साइज 73.99 × 171.42 × 7.09mm हो सकता है। इसका वजन लगभग 189 ग्राम रहने की उम्मीद है।
कुल मिलाकर, Motorola Razr 2026 सीरीज़ में इस बार परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और चार्जिंग के मामले में अपग्रेड देखने को मिल सकता है, हालांकि डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है। लॉन्च के बाद ही इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की असली कीमत और फीचर्स की पुष्टि हो सकेगी।

