Ranveer Singh - Dhurandhar The Revenge
Dhurandhar 2 को लेकर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। Ranveer Singh स्टारर यह बहुप्रतीक्षित फिल्म रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है। स्पाई थ्रिलर के इस सीक्वल की एडवांस बुकिंग के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं और अब यह फिल्म वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में ₹120 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुकी है।
फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जबकि दर्शकों को एक दिन पहले यानी 18 मार्च से पेड प्रीव्यू शोज में इसे देखने का मौका मिलेगा।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू शोज ने भारत में ही लगभग ₹37.5 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा प्रीमियर कलेक्शन बताया जा रहा है।
इससे पहले यह रिकॉर्ड OG के नाम था, जिसमें Pawan Kalyan ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उस फिल्म ने अपने प्रीमियर शोज से करीब ₹25 करोड़ की कमाई की थी।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर टिकट बिक्री इसी रफ्तार से जारी रही तो पेड प्रीव्यू शोज से ही यह फिल्म ₹40 करोड़ के करीब पहुंच सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे के लिए ही लगभग ₹23 करोड़ ग्रॉस की एडवांस टिकट बिक्री कर ली है। प्रीव्यू और पहले दिन के शोज को मिलाकर अब तक करीब 10 लाख टिकट बिक चुके हैं।
इंडस्ट्री ट्रैकर्स के मुताबिक, पेड प्रीव्यू वीकेंड के लिए फिल्म की डोमेस्टिक एडवांस बुकिंग ₹60 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट और ओपनिंग विंडो की बुकिंग को जोड़ दिया जाए तो फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग ₹120 करोड़ से ज्यादा पहुंच चुकी है।
गौरतलब है कि फिल्म के ट्रेलर रिलीज के साथ ही 7 मार्च से पेड प्रीव्यू के टिकट बिक्री शुरू हो गई थी, जबकि ओपनिंग वीकेंड की सामान्य बुकिंग पिछले सप्ताहांत में शुरू हुई। इसके बाद से टिकटों की बिक्री तेजी से बढ़ती नजर आ रही है।
फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में R. Madhavan, Arjun Rampal, Sanjay Dutt, Sara Arjun और Rakesh Bedi भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इसके अलावा पहली फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले Akshaye Khanna भी इस सीक्वल में कैमियो करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
जबरदस्त एडवांस बुकिंग और रिकॉर्ड तोड़ प्रीव्यू कलेक्शन को देखते हुए साफ है कि धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर बॉर्डर 2 ने दुनियाभर में ₹422 करोड़ कमाए। जानें फिल्म का पूरा…
धुरंधर 2 ने डे 5 पर ₹65 करोड़ कमाकर नया रिकॉर्ड बनाया। फिल्म ने 5 दिनों में ₹519 करोड़ पार…
धुरंधर 2 ने ईद पर ₹117 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई कर सलमान खान का दबदबा खत्म किया। जानिए कैसे फिल्म…
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने चौथे दिन 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जानिए डे 4 का…
Dhurandhar 2 Review हिंदी में: रणवीर सिंह की इस एक्शन-पैक फिल्म की कहानी, परफॉर्मेंस, प्लस-पॉइंट्स और कमजोरियां जानिए विस्तार से।
द केरल स्टोरी 2 ने 18वें दिन ₹48.86 करोड़ का आंकड़ा छुआ। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई स्थिर…