Toyota Land Cruiser FJ Thailand में लॉन्च, Mini Fortuner जैसी SUV भारत में जल्द आ सकता है

Toyota ने 47th Bangkok International Motor Show (BIMS) 2026 में अपनी नई Land Cruiser FJ से पर्दा उठा दिया है। यह एक कॉम्पैक्ट लेकिन बेहद दमदार SUV है, जिसे “Mini Fortuner” के नाम से भी देखा जा रहा है। मजबूत बॉडी, ऑफ-रोडिंग क्षमता और आधुनिक फीचर्स के साथ यह SUV आने वाले समय में भारतीय बाजार में भी एंट्री कर सकती है।

कीमत और लॉन्च डिटेल

Toyota Land Cruiser FJ को Thailand में 1.269 मिलियन Baht (लगभग 36.40 लाख रुपये) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। यह SUV मार्च 2026 के अंत तक वहां बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। फिलहाल इसे एक ही 4WD 2.7-लीटर वेरिएंट में पेश किया गया है।

भारत में इसकी एंट्री अगले 2 से 3 साल में होने की उम्मीद है।

डिजाइन और लुक

Land Cruiser FJ का डिजाइन काफी बॉक्सी और मजबूत है, जो पुराने FJ Cruiser से प्रेरित है। इसके फ्रंट में बड़ा Toyota लोगो, C-शेप LED DRLs और ऑप्शनल रेट्रो राउंड हेडलैंप दिए गए हैं।

साइड प्रोफाइल में स्टेप्ड विंडो लाइन और मोटा C-पिलर इसे दमदार लुक देता है। वहीं पीछे की तरफ साइड-हिंग्ड टेलगेट और बाहर लगा स्पेयर व्हील इसे पूरी तरह ऑफ-रोड SUV का लुक देता है।

प्लेटफॉर्म और डायमेंशन

यह SUV Toyota के IMV0 ladder-frame प्लेटफॉर्म पर बनी है, जो इसे ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनाता है।

डायमेंशन की बात करें तो:

  • लंबाई: 4,610 mm
  • चौड़ाई: 1,855 mm
  • ऊंचाई: 1,890 mm
  • व्हीलबेस: 2,580 mm

इंटीरियर और फीचर्स

Land Cruiser FJ का इंटीरियर मॉडर्न और प्रैक्टिकल दोनों है। इसमें 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स में शामिल हैं:

  • ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल (PM2.5 फिल्टर के साथ)
  • 6-स्पीकर साउंड सिस्टम
  • सिंथेटिक लेदर सीट्स
  • 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
  • USB Type-C चार्जिंग पोर्ट्स

इसके अलावा बूट स्पेस में MOLLE माउंटिंग पैनल दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप सामान को मजबूती से बांध सकते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

इस SUV में 2.7-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है।

2TR-FE 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन 166 PS की पावर और 245 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है, जिसमें सीक्वेंशियल शिफ्ट का फीचर भी मिलता है।

ऑफ-रोडिंग क्षमता

Land Cruiser FJ की सबसे बड़ी खासियत इसकी ऑफ-रोडिंग क्षमता है। इसमें पार्ट-टाइम 4WD सिस्टम और लो-रेंज ट्रांसफर केस दिया गया है।

इसका हार्डवेयर Toyota Hilux से लिया गया है, जिससे यह SUV कठिन रास्तों पर भी शानदार परफॉर्मेंस देती है।

भारत में लॉन्च की संभावना

भारत में Toyota Land Cruiser FJ की एंट्री अगले कुछ वर्षों में हो सकती है। मौजूदा समय में इस सेगमेंट में बहुत कम SUVs हैं जो ladder-frame चेसिस और असली 4WD सिस्टम देती हैं। ऐसे में यह SUV भारतीय बाजार में एक अलग पहचान बना सकती है, खासकर ऑफ-रोडिंग पसंद करने वालों के लिए।

Leave a Comment